देहरादून में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस पांवटा साहिब गुरुद्वारे जा रही थी और क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी स्वयं ऑपरेशन की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।
देहरादून में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिर गई,
