कल भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व नंदप्रयाग विधायक श्री महेंद्र भट्ट जी का यमुना घाटी आगमन हुआ।
यमुना घाटी पहुँचने पर सर्वप्रथम नंगण गांव में क्षेत्रवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ बड़े ही धूमधाम से भव्य स्वागत किया।
त्पश्चात श्री महेंद्र भट्ट जी ने यमुना घाटी की आस्था के केंद्र बाबा बौखनाग की पवित्र भूमि भाटिया पहुँचकर बाबा बौखनाग के दरबार में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं रोजगार से जुड़े विषयों से अवगत कराया।
श्री महेंद्र भट्ट जी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि यमुना घाटी के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का शीघ्र समाधान एवं निवारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।
