गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरा बड़ा बोल्डर, दो की मौत

गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरा बड़ा बोल्डर, दो की मौत

घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं और हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में एक यात्री वाहन पर बड़ा बोल्डर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा वाहन अचानक भूस्खलन क्षेत्र में फंस गया और ऊपर से भारी चट्टान सीधे वाहन पर आ गिरी। हादसे के वक्त वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक:

रीता (30), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी

चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी

गंभीर रूप से घायल:

नवीन सिंह रावत (35), पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी – रेफर

ममता (29), पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी – रेफर

प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, जिला उत्तरकाशी

प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि फिलहाल मानसून अपने चरम पर है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

6 thoughts on “गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरा बड़ा बोल्डर, दो की मौत

  1. Been playing here for a few months now and the game selection is absolutely top notch. Every bonus feels fair and the live dealer rooms have such a chill vibe. Honestly it is rare to find a platform that cares this much about its community so give arkonabetcasino a try if you want a genuine experience arkonabetcasino

  2. What a hidden gem for anyone who loves fast paced action. The app runs perfectly on my phone and I love how responsive the support chat is at all hours. It genuinely feels like hanging out with old mates who know how to keep things entertaining so jump into dt88game and see the excitement yourself dt88game

  3. Just had to stop by and leave a quick note because this platform has become my go to for relaxing weekends. The promotions are genuinely fair and the live dealers bring such great energy to every session. I love how transparent everything is with the bonus terms. Highly recommend giving it a spin today. ecapostar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *